Skip to main content

Hampi Vitthal Mandir | हंपी का विठ्ठल मंदीर

Hampi Vitthal Mandir | हंपी का विठ्ठल मंदीर

हंपी का विट्ठल मंदिर उत्कृष्ट कला और स्थापत्य की बेजोड़ मिसाल है | जिसे देखने दर्शक देश-विदेश से खींचे चले आते हैं |



Hampi Ratha | हंपी रथ


Vitthal Mandir Hampi

पत्थर को तराश कर बनाए गए हंपी रथ के पीछे इतिहासकारों का मत है कि कोणार्क के पहियों पर टिके रथ से राजा कृष्णदेव राय इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने वैसा ही रथ यहां बनवा दिया । गरूड की छवि में बना यह रथ भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है ।

Hampi Mahamandap | हंपी महामंंडप

Hampi MahaMandap

मंदिर की सबसे बडी रहस्यमय जगह, 'महा मंडप' में मौजूद म्यूजिकल पिलर्स की तरह इनका आधार खूबसूरत कलाकृतियों से अलंकृत है । खूबसूरत नकशीदार स्तंभों को 'म्यूजिकल पिलर' या 'संगीतमय खंबे' कहा जाता है । पत्थर के खंभों को थप-थपा ने से निकलने वाला संगीत सबको हैरान कर देता है । 500 साल पहले की तकनीक और विज्ञान के आगे आज आधुनिक विज्ञान भी नतमस्तक है । इन ठोस ग्रॅनाईट के पत्थर के स्तंभों में से तबले, वीणा और अलग-अलग 81 वाद्य यंत्रों की ध्वनि निकलती है ।

"अंग्रेजों ने इसके बारे में जानने की कोशिश की, की क्या आखिर यहां से किस तरीके से कोई धुंन निकलती है । उन्हें लगा कि अंदर कुछ मौजूद है । तो उन्होंने खंबे को कटवा कर कोशिश की, जानने की कि क्या है ? लेकिन अंदर तो सॉलिड था । उसके अंदर ऐसा कुछ नहीं था । अंग्रेज उस चीज को नहीं खोज सके कि आखिर यहां से किस तरीके से धुन निकलती है "


यह स्तंभ भारतीय प्राचीन इंजीनियरिंग कौशल की जीती जागती मिसाल है । भारत के मंदिरों की विविधता अनोखी है । यह मंदिर ना सिर्फ विश्वास और धर्म का जीता जागता रूप है, बल्कि यह सदियों से भारतीय वास्तुकला और भवन निर्माण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की कहानी भी बयां करते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

pune to hampi | पुणे ते हंपी

If you planned to hampi trip from pune to Hampi, then firstly require some information as like what is the distance from pune to hampi? which are the hotels in Hampi for rest at low cost? How take information about hampi? Which hampi temple are best for watch and other? In this topic we are discussing about how to travel from pune to hampi? Pune To Hampi Bus : Road : Pune - Hospet - Hampi , Duration : 9h:58Min Pune To Hampi Train : Road : Pune - Solapur - Hampi , Duration : 10h:58Min Pune To Hampi Flight : Pune - Banglore - Hampi , Duration : 9h:30Min Pune To Hampi Distance

Hampi - सासिवे कालु गणपती

सासिवे कालु गणपती             इस ब्रहदाकार की मूर्ति का भव्य गर्भगृह है । यह मूर्ति 18 फीट ऊंची है । इसे एक ही शैली में निर्मित किया गया है । गर्भगृह के सामने रंग मंडप है । यह ऊंचा है और कई खंभों से युक्त है ।            इस देवालय के दाहिनी ओर कुछ पिछले भाग में गणपति का मंडप है । इस गणपति को सासिवे कालू गणपति कहते हैं । इस गणपति को गर्भगृह नहीं है और इसे खुले मंडप में प्रतिष्ठित किया गया है । यह मूर्ति करीब 12 फीट ऊंची है और इसे एक शिला से निर्माण किया गया है ।

Hampi - कृष्ण देवालय

कृष्ण देवालय              हेमकुट से कमलापुर के रास्ते के द्वारा निकले तो हंपी का प्रवेश द्वार मिलेगा । अब यह द्वार शिथिल हो गया है । इस प्रवेश द्वार के द्वारा आगे बढ़े तो दाहिनी और एक विशाल मंदिर मिलेगा यही कृष्ण देवालय है । यह मंदिर 320 फीट लंबा तथा 200 फीट तक चौड़ा है ।              यह मंदिर सुभद्र है । देवालय के किले की रक्षा भी, की गई है । देवालय पुर्वाभिमुख है । कृष्ण देवालय, गजपति के साथ लड़ाई करके,  जय पाकर उसकी यादगारी की भेंट के रूप में 1523 ई. में बालकृष्ण के विग्रह को उदयगिरि से मंगवाकर प्रतिष्ठित किया है । लेकिन वह मूर्ति ही नहीं है । उसे मद्रास के वस्तु प्रदर्शन आले में रखा गया है ।              देवालय के रंग मंडप विशाल तथा सुंदर है । खंभों पर कृष्ण के जीवन चरित्र के कई खुदाई को देख सकते हैं । खुदाई अपूर्व है । प्रवेश करने के लिए दक्षिण पूर्व और उत्तर की ओर से सीढ़ियां है । गर्भ मंदिर के चारों ओर कई सुंदर खुदाईयां है ।           ...