Skip to main content

Virupaksha Temple | विरूपाक्ष देवालय हंपी

विरूपाक्ष देवालय हंपी

               विरूपाक्ष देवालय (Virupaksha Temple) हंपी(hampi) जाने के लिए आपको होस्पेट(hospet) से जानेवाली बस पकडनी होगी जो आपको मंदीर से थोडी दुरी पर छोड देगी | बस से ऊतरने के बाद जब आप पश्चिम दिशा की तरफ मुड कर देखेंगे तो आपको भव्य और ऊंचे ढंग से विराजमान गोपुर(gopur) दिखेगा । 
virupaksha temple hampi

                     यह गोपुर करीब २६५ फीट ऊंचा,  तल का हिस्सा २४० फीट लंबा और वह ग्यारह हन्तोंसे युक्त है।  बिष्टप्पय्या गोपुर(Bishtappayya Gopur) ईसे ही कहते है। ईस गोपुर का निर्माण तथा काल निर्दीष्ट तौर पर मालुम नहीं पर ईसके जिर्नोध्दार की जानकारी तो मिल सकती है । मालुम हो सकता है की १५१० ई.मे. श्री कृष्णदेवराय(Sri Krishna Devaraya) के जमाने में ईस गोपुर का जिर्नोध्दार(Revival) हुआ है । ईसलिए हम यह निष्कर्श लगा सकते है की यह गोपुर श्री कृष्णदेवराय(Sri Krishna Devaraya) के शासन के पहले निर्माण हुआ है ।
                  ईस महाद्वार के द्वारा अंदर जाने पर आपको देवालय का बडा प्राकार मिलता है। ईस प्राकार की लंबाई करीब ५१० फीट है और चौडाई १३० फीट है । प्राकार की जमीन पर पत्थरोंको बिछाया गया है। ईस प्राकार के बिच में एक नाला है। ईसमे तुंगभद्रा पानी (Tungbhadra water)बहता है। ईसके ऊपर पत्थर ढका हुआ है । ईस प्राकार परस्थल से आनेवाले यात्रियों (Tourists) को टहरने के लिए यहां वसती गृह(Living house) है । देवालय की कचहरी भी है । प्राकार के बाई ओर के कोने में एक बडी पाठशाला है । दायी ओर फल पूजा मंडप है। ईसे ही कल्याणी मंडप (Kalyani Mandap)कहते है । यात्रार्थियों की सुविधा के लिए दायी ओर एक कुंआ भी है।
                  विरूपाक्ष मंदीर(Virupaksha Temple) के दो प्राकार और दो गोपुर भी है। पहले प्राकार से पश्चिम की ओर से निकले तो और एक गोपुर दिखाई पडता है । अपने पट्टाभिषेक के स्मरणार्थ भेंट की रूप में निर्माण करवाया था । ईस गोपुर के द्वारा प्रवेश करे तो दुसरा प्राकार मिलता है । ईस प्राकार में ध्वजस्तंभ, दीपस्तंभ, आदि दिखाई पडते है। बाई ओर में पातालेश्वर(pataleshwar), मुक्तिनरसिंह(muktinarsinha), सुर्यनारायण(suryanarayan) के मंदीर, दाई ओर में लक्ष्मीनरसिंह(laxminarsinha), महिषासुर मर्धिनी(mahishasur mardhini) आदि मंदीर है ।

                         "विरुपाक्ष मंदिर जो स्थापत्य कला और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का बेजोड़ नमूना है । साथ ही यहां सदियों से पूजा-अर्चना भी चली आ रही है । इस मंदिर की विशाल गोपुरम का निर्माण राजा कृष्णदेव राय ने 1510 में करवाया था । मंदिर के दक्षिण में 12 स्तंभों के मंडप में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा है । गोपुर से आगे बढ़ने पर मंदिर की भव्यता और बढ़ जाती है । विरुपाक्ष मंदिर को पंपापति मंदिर भी कहा जाता है । मंदिर के मंडप पर श्रद्धालु आज भी अपनी पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा निभा रहे हैं । यह मंदिर विजय नगर में सबसे पुराना माना जाता है । और आज भी यहां भगवान शिव की आराधना होती है ।"
                     पूजा के अलावा यह मंदिर वैज्ञानिक नजरिए से भी अहम है । यहां एक कमरे में ऊपर की तरफ एक छेद है, जिससे यहां पढ़ने वाली कॉपरनकी परछाई उल्टी दिखाई देती है । इसके अलावा मंदिर में ध्यान के लिए नीचे की तरफ कमरे हैं । यहां ध्यान के लिए लोग बैठते हैं । इन कमरों में भी छत की तरफ बड़ा सुराख है । जिससे रोशनी कमरों के अंदर पहुंचती है । मंदिर में सैकड़ों साल पहले की गई कलाकारी भी हैरान कर देने वाली है । हम ज्यादातर मंदिरों की तरह यहां पर पास में ही एक तालाब । है मंदिर के बाहर दोनों तरफ उस वक्त का बाजार भी है । 

Comments

Popular posts from this blog

pune to hampi | पुणे ते हंपी

If you planned to hampi trip from pune to Hampi, then firstly require some information as like what is the distance from pune to hampi? which are the hotels in Hampi for rest at low cost? How take information about hampi? Which hampi temple are best for watch and other? In this topic we are discussing about how to travel from pune to hampi? Pune To Hampi Bus : Road : Pune - Hospet - Hampi , Duration : 9h:58Min Pune To Hampi Train : Road : Pune - Solapur - Hampi , Duration : 10h:58Min Pune To Hampi Flight : Pune - Banglore - Hampi , Duration : 9h:30Min Pune To Hampi Distance

Hampi - सासिवे कालु गणपती

सासिवे कालु गणपती             इस ब्रहदाकार की मूर्ति का भव्य गर्भगृह है । यह मूर्ति 18 फीट ऊंची है । इसे एक ही शैली में निर्मित किया गया है । गर्भगृह के सामने रंग मंडप है । यह ऊंचा है और कई खंभों से युक्त है ।            इस देवालय के दाहिनी ओर कुछ पिछले भाग में गणपति का मंडप है । इस गणपति को सासिवे कालू गणपति कहते हैं । इस गणपति को गर्भगृह नहीं है और इसे खुले मंडप में प्रतिष्ठित किया गया है । यह मूर्ति करीब 12 फीट ऊंची है और इसे एक शिला से निर्माण किया गया है ।

Hampi - कृष्ण देवालय

कृष्ण देवालय              हेमकुट से कमलापुर के रास्ते के द्वारा निकले तो हंपी का प्रवेश द्वार मिलेगा । अब यह द्वार शिथिल हो गया है । इस प्रवेश द्वार के द्वारा आगे बढ़े तो दाहिनी और एक विशाल मंदिर मिलेगा यही कृष्ण देवालय है । यह मंदिर 320 फीट लंबा तथा 200 फीट तक चौड़ा है ।              यह मंदिर सुभद्र है । देवालय के किले की रक्षा भी, की गई है । देवालय पुर्वाभिमुख है । कृष्ण देवालय, गजपति के साथ लड़ाई करके,  जय पाकर उसकी यादगारी की भेंट के रूप में 1523 ई. में बालकृष्ण के विग्रह को उदयगिरि से मंगवाकर प्रतिष्ठित किया है । लेकिन वह मूर्ति ही नहीं है । उसे मद्रास के वस्तु प्रदर्शन आले में रखा गया है ।              देवालय के रंग मंडप विशाल तथा सुंदर है । खंभों पर कृष्ण के जीवन चरित्र के कई खुदाई को देख सकते हैं । खुदाई अपूर्व है । प्रवेश करने के लिए दक्षिण पूर्व और उत्तर की ओर से सीढ़ियां है । गर्भ मंदिर के चारों ओर कई सुंदर खुदाईयां है ।           ...